Home KORBA वृद्धों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली,उपहार और मिठाईयों का किया वितरण

वृद्धों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली,उपहार और मिठाईयों का किया वितरण

0
92

Acn18.com/कोरबा में रौशनी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपोत्सव पर लोगों को खुशियां प्रदान करने पुलिस ने भी अपने सरोकार दिखाए। सर्वमंगला पुलिस चौकी की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धा के बीच दीपावली का पर्व मनाया। प्रशांति वृद्धाश्रम में पुलिस की टीम पहुंची और उनके बीच उपहार और मिठाईयों का वितरण किया और उनका आर्शिवाद भी लिया। इस दौरान मौके पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। कुसमुंडा थाना प्रभारी के साथ ही सर्वमंगला पुलिस की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।

error: Content is protected !!