Home Uncategorized बालाजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में मजदूरों का हल्ला बोल! कम मजदूरी और...

बालाजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में मजदूरों का हल्ला बोल! कम मजदूरी और सुरक्षा उपकरणों की कमी का आरोप, फैक्ट्री गेट पर जोरदार प्रदर्शन सुरक्षा जूतों के नाम पर मजदूरी से रुपये काटने का भी आरोप, प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

0
8

Acn18.com. बेमेतरा. बेमेतरा में संचालित बालाजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मजदूरी दर बढ़ाने के साथ सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

मामला संबलपुर चौकी क्षेत्र के रामपुरा गांव स्थित बालाजी स्पंज आयरन फैक्ट्री का है। यहां बड़ी संख्या में मजदूर अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन करते नजर आए।

मजदूरों का आरोप है कि उनसे काम तो कराया जा रहा है, लेकिन इसके एवज में अपेक्षाकृत कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मजदूरी बढ़ाने की मांग की है।

वहीं मजदूरों का यह भी आरोप है कि फैक्ट्री की ओर से दिए जाने वाले सुरक्षा जूतों के नाम पर उनकी मजदूरी से रुपये काटे जा रहे हैं। मजदूरों ने काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।

फिलहाल मजदूरों के प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि मजदूरों की मांगों पर प्रबंधन क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!