Home Astrology अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने पिया जहर, 50 हजार...

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने पिया जहर, 50 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप

0
5

Acn18. Com. जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सिउड गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई से नाराज एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला ने उपसरपंच, धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक समेत तीन लोगों पर मकान नहीं तोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद तहसीलदार और कार्रवाई करने पहुंची टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। दरअसल, विजय कुमारी धीवर अपने परिवार के साथ धान खरीदी केंद्र के पास एक छोटी सी झोपड़ीनुमा मकान में रहती हैं। महिला का आरोप है कि मकान बनाने के बाद से ही उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और पैसे नहीं देने पर मकान तोड़ने की धमकी दी जा रही थी। बुधवार को जब जेसीबी लेकर मकान तोड़ने पहुंचे लोगों से विवाद हुआ, तो महिला ने कीटनाशक पी लिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गांव में कई बड़े मकान भी अतिक्रमण कर बनाए गए हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके मकान पर की जा रही है। फिलहाल, महिला के आरोपों की जांच और मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

error: Content is protected !!