Acn18. Com.कोरबा में देर रात मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चोरी का दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।मामला 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे का है। रामसागरपारा निवासी प्रार्थी राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास था, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल और नगदी रकम लूट ली।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 937/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लखन राजपूत, रवि निषाद उर्फ दादू और कमल निषाद उर्फ टेंगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, नगदी और घटना में इस्तेमाल चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





