Home Astrology देवउठनी एकादशी की पूजा के बीच आंगन में पहुंचा 8 फीट का...

देवउठनी एकादशी की पूजा के बीच आंगन में पहुंचा 8 फीट का अजगर, मूसलाधार बारिश में जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

0
4

Acn18. Com.देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियों के बीच एक घर के आंगन में करीब 8 फीट लंबा विशाल अजगर पहुंच गया। अजगर को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल नोवा नेचर की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही टीम प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद रेनकोट और गमबूट पहनकर उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।रेस्क्यू के दौरान अजगर लगातार आक्रामक होकर हमला करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ जितेंद्र सारथी ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान परिवार के सदस्य छाता लेकर खड़े रहे, वहीं आसपास के लोग भी रेस्क्यू देखने पहुंच गए।जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उन्हें मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

error: Content is protected !!