Home KORBA अंडा नहीं मिला तो युवक चढ़ा  टावर पर,लखनपुर के जमगला गांव में...

अंडा नहीं मिला तो युवक चढ़ा  टावर पर,लखनपुर के जमगला गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल,पुलिस-ग्रामीणों ने समझाकर सुरक्षित उतारा, युवक मानसिक रूप से बीमार, देखिये वीडियो

0
1

Screenshot 2026 08 02 13 32 29 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

*लखनपुर थाना क्षेत्र* के *ग्राम जमगला* में आज एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अंडा नहीं मिलने से नाराज़ एक युवक गांव में लगे * टावर* पर चढ़ गया।

 

*क्या है पूरा मामला*

जानकारी के अनुसार *शिव शंकर पिता शुकुल, निवासी ग्राम जमगला* को रोज अंडा खाने की आदत है। आज उसे अंडा नहीं मिला तो वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर गांव के  टावर पर चढ़ गया।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक टावर के काफी ऊपर बैठा दिखाई दे रहा है।

 

*पुलिस और ग्रामीणों ने उतारा नीचे*

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कई देर तक चली समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 

परिजनों ने बताया कि *शिव शंकर मानसिक रूप से बीमार* है और इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।

 

पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है और उसके इलाज की सलाह दी है।