Home Uncategorized विश्वकर्मा जयंती पर 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला जहरीला कोबरा सांप,...

विश्वकर्मा जयंती पर 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला जहरीला कोबरा सांप, दिखते ही मचा हड़कंप, कर्मचारियों में फैली अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित बचाया

0
3

Acn18. Com कोरबा के 200 प्लांट स्थित वर्कशॉप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों की नजर एक जहरीले कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वन विभाग और RCRS टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित दूरी पर किया और इसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी सतर्कता के साथ रेस्क्यू टीम ने कोबरा को काबू में लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग और RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि घर, वर्कशॉप या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

एक छोटी सी सावधानी इंसान की जान भी बचा सकती है और बेजुबान वन्यजीव की भी।

error: Content is protected !!