Home Uncategorized पामगढ़ SBI में हंगामा! शाखा प्रबंधक पर जातिसूचक शब्द, गाली-गलौज और धमकी...

पामगढ़ SBI में हंगामा! शाखा प्रबंधक पर जातिसूचक शब्द, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, सोलर लोन के काम से बैंक पहुंचे ग्राहक का आरोप—मैनेजर ने कथित तौर पर किया अपमान, फाइल छीनी और बैंक से बाहर निकलवाया,थाने पहुंचा मामला, लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग—अब पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

0
4

Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा के पामगढ़ से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। ग्राम डूडगा निवासी सरयू प्रसाद पूरे ने शाखा प्रबंधक पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पामगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता सरयू प्रसाद पूरे के मुताबिक, वे पामगढ़ स्थित SBI शाखा में सोलर पैनल लोन से जुड़े काम के लिए पहुंचे थे। उनका आरोप है कि करीब 12:30 बजे शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि काम के संबंध में निवेदन करने पर शाखा प्रबंधक ने सार्वजनिक रूप से कथित जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी।

आरोप यह भी है कि उनका काम करने से इनकार कर दिया गया और बैंक कर्मचारियों के जरिए उनके हाथ से फाइल लेकर उन्हें बैंक परिसर से बाहर निकलवा दिया गया।

फिलहाल सरयू प्रसाद पूरे ने पूरे मामले की शिकायत पामगढ़ थाने में की है। अब पुलिस शिकायत की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

IMG 20260917 WA0094

 

error: Content is protected !!