Home Astrology   कार्यवाही नहीं होने पर महिला थाना पहुंची गंगा बाई

  कार्यवाही नहीं होने पर महिला थाना पहुंची गंगा बाई

0
55

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

कार्यवाही नहीं होने पर महिला थाना पहुंची गंगा बाई

 

 

जांजगीर-चांपा जिले में महिला थाना के शुभारंभ के साथ ही आज एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पहली बार एक महिला ने यहां रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला बलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम महूदा का है, जहां गंगा बाई गोड़ ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गंगा बाई का आरोप है कि गांव की ही धनबाई गोड़ ने उनके नाबालिग पुत्र अरमान सिंह गोड़ पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी।

परिजनों के अनुसार इस घटना के बाद नाबालिग मानसिक रूप से काफी आहत था और सदमे में आकर उसने फांसी लगा ली। गंगा बाई का कहना है कि उनके बेटे को लगातार डराया और धमकाया गया, जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

वहीं पीड़िता ने बलोदा थाना पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए महिला थाना जांजगीर में नई रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अब इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी का क्या कहना है, सुनिए उनकी जुबानी…

इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में पुलिस जांच की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं

error: Content is protected !!