Home Astrology नेशनल हाईवे-30 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला ट्रक;...

नेशनल हाईवे-30 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला ट्रक; चालक ने कूदकर बचाई जान. Video

0
4

Acn18. Com.बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने का आभास होते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव स्थित बिजली ऑफिस के पास की है।जानकारी के मुताबिक ट्रक छोटेडोंगर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। पुरुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!