Acn18. Com.कबीरधाम जिले के कुकदुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात चार हाथियों के दल ने केसमरदा गांव में जमकर उत्पात मचाया। गहरी नींद में सो रहे बैगा परिवारों के घरों में हाथियों ने हमला कर दिया और दो घरों में तोड़फोड़ की। अचानक हाथियों के बस्ती में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।हाथियों ने घरों में रखे खाद्य पदार्थों को भी तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधसिंह बैगा के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसके लिए नौ बोरी चावल रखे गए थे, जिन्हें हाथियों ने बर्बाद कर दिया।हैरानी की बात यह है कि करीब एक सप्ताह पहले इसी चार हाथियों के दल ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बावजूद हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी है। अब ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से राहत मिलने का इंतजार है।





