Home Astrology क्या हो रहा है एसपी साहब और कोतवाल महोदय?

क्या हो रहा है एसपी साहब और कोतवाल महोदय?

0
7

 

 

छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा अपराधियों के चंगुल में फंस गई है तभी तो आए दिन ऐसी ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिन्हें सुनकर लगता है कि यहां कानून का नहीं अराजक तत्वों का राज है

 

कोरबा शहर के प्रवेश द्वार इमली डुग्गू में बीती रात अपराधियों ने जो कृत्य किया उससे पूरा मोहल्ला सदमे में है। हुआ यूं कि कुसमुंडा से ट्रक में कोयला भरकर जयप्रकाश अदानी पावर प्लांट जा रहा था। रात लगभग 1:30 बजे उसने अपने ट्रक को इमली डुग्गू में सड़क के किनारे खड़ा किया और केबिन में सो गया

रात में ही दो लड़के आए, खटखटाकर केबिन खुलवाने की कोशिश की।कौन हो पूछने पर गाली गलौज की जाने लगी। जयप्रकाश नीचे उतरा।उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई, उसने मोबाइल को गाड़ी में फेंक दिया। यह देखकर गुंडो ने उसके ऊपर लाठी डंडे से प्रहार शुरू कर दिया

 

चालक जयप्रकाश वहां से भाग कर बस्ती में घुस गया ।गुंडो ने जब वहां भी पहुंच कर उसे मांरने की कोशिश किया तो जयप्रकाश ने एक घर के दरवाजे को पीट कर गुहार लगाना शुरू कर दिया यह देखकर अराजक तत्व वहां से भाग निकले

 

सूचना मिलने पर 112 के जरिए रात 2:30 बजे जयप्रकाश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उसके सिर पैर और हाथ में 12टांके लगाए गए।

 

लंबे अरसे से कोरबा में जमें पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी से कोई तो पूछे हैं कि आखिर आपकी पुलिस क्या कर रही है ।गश्त व्यवस्था चरमरा गई है अथवा आपने गुंडे मवालियों को मनमानी करने की छूट दे दी है