Home Astrology बदहाल बिजली व्यवस्था से आक्रोशित वार्डवासियों ने दीपका बिजली दफ्तर में सौंपा...

बदहाल बिजली व्यवस्था से आक्रोशित वार्डवासियों ने दीपका बिजली दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन व घेराव की चेतावनी

0
11

*बदहाल बिजली व्यवस्था से आक्रोशित वार्डवासियों ने दीपका बिजली दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन व घेराव की चेतावनी

IMG 20260617 WA0182 IMG 20260617 WA0182 1*

 

*वार्ड क्र. 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर के नागरिकों और पार्षद कमलेश जायसवाल का कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ फूटा गुस्सा, कहा भेदभाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं*

 

*दीपका//कोरबा:-*

दीपका नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर में पिछले डेढ़ महीने से जारी अघोषित बिजली कटौती और हाफ लाइन की गंभीर समस्या को लेकर आज वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाओं ने दीपका बिजली ऑफिस पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता (छ.ग.रा.वि.वि.कंपनी दीपका) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा नागरिकों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो समस्त वार्डवासी बिजली कार्यालय की पूर्ण तालाबंदी और उग्र घेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वार्ड के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है उन्होंने कड़े शब्दों में कहा हर मूलभूत समस्या के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है वार्ड क्रमांक 01 की जनता भीषण गर्मी और उमस में रहने को मजबूर है लेकिन दीपका बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है राज्य सरकार हर साल विद्युत मंडल को करोड़ों रुपए का ठेका व्यवस्था सुधारने के नाम पर देती है परंतु ठेकेदारों के गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम जनमानस को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। एक तरफ जनता को बिजली नहीं मिल रही तो दूसरी तरफ अनाप-शनाप बिजली बिल भेजकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है अगर एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो ऐतिहासिक घेराव होगा ।

 

*पीड़ित महिलाओं का दर्द, रात को सो नहीं पा रहे, काम के दौरान दुर्घटना का बना रहता है खतरा*

 

प्रदर्शन में शामिल वार्ड की पीड़ित महिलाओं श्यामबाई चवन बाई पटेल सरस्वती कैवर्त्य आशा सिंह रोमा बाई चमेली पटेल लता उरांव सीमा श्रीवास्तव बीना चौहान संजू सिंह आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने से अधिक समय से उमस और मच्छरों के कारण रात की नींद हराम हो चुकी है घर के पुरुष जब दिनभर हाड़-तोड़ मेहनत कर लौटते हैं तो रात को सो नहीं पाते इसके चलते अगले दिन काम के दौरान आंखों में झपकी आती है जिससे कार्यस्थलों पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन संवेदनहीन विभाग को नागरिकों की जानमाल की कोई परवाह नहीं है।

 

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से वार्डवासियों ने लिखित अल्टीमेटम दिया है इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल सहित वार्ड की सक्रिय महिलाएं सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।