रतलाम। शिवगढ़ में सोमवार दोपहर तेजा दशमी के जुलूस के दौरान चेकिंग में चाकू मिलने के बाद हंगामा हो गया। पुलिसकर्मी चाकू मिलने वाले युवक से पूछताछ कर रहे थे, तभी उसके साथी ने आरक्षक को चांटा मार दिया। उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने आरक्षक का गला पकड़ लिया। आरक्षक ने युवक को पकड़कर उसे काबू में किया। इस दौरान भी वह पुलिस से बदतमीजी करता रहा।
घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया और तेजी से वायरल हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक पर प्रकरण दर्ज नहीं किया और उसे माफी मांगने के बाद छोड़ दिया। मामले में एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच एसडीओपी से कराने व आरक्षक की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।









