रायपुर। मानसून की विदाई से पहले ही सीमेंट कंपनियों ने नॉन-ट्रेड सीमेंट के दाम दो चरणों में 60 रुपये प्रति बोरी तक बढ़ा दिए हैं। 24 अगस्त को 40 रुपये और इसके बाद 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
इससे प्रदेश में चल रहे 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण फिलहाल ज्यादातर निर्माण कार्य धीमे हैं, लेकिन मानसून खत्म होते ही काम में तेजी आने वाली है।









