Home छत्तीसगढ़ स्कूल में प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पुलिस और जनप्रतिनिधीयों को करना...

स्कूल में प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पुलिस और जनप्रतिनिधीयों को करना पड़ा हस्तक्षेप

0
128

Acn18.com/एमसीबी जिले खड़गंवा विकासखंड में खुले नवीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। प्रवेश के नियमों में परिवर्तन करने की मांग को लेकर पंचायत सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है,कि पहले कक्षा को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए किए गए आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है,कि केवल अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। इससे पहले कि मामला बिगड़ता पुलिस और क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे और बीच का रास्ता निकालने की बात कही।

error: Content is protected !!