Home छत्तीसगढ़ ‘भूपेश है तो भरोसा है’ बोलकर स्थगित कर दी हड़ताल:छत्तीसगढ़ के पंचायत...

‘भूपेश है तो भरोसा है’ बोलकर स्थगित कर दी हड़ताल:छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों ने लिया निर्णय, 16 मार्च से किया था काम बंद

0
112

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। ये पंचायत सचिव लंबे समय से एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए मंगलवार दोपहर उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तुलसी साहू ने ‘भूपेश है तो भरोसा है’ कहकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। इसके लिए संघ ने लेटर भी जारी किया।

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि हम अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। हमारा विरोध-प्रदर्शन 16 मार्च से जारी था, जिसमें हमने कामबंद-कलमबंद किया हुआ था। यह प्रदर्शन प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 146 ब्लॉक में चल रहा था। तुलसी साहू ने बताया कि संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर भरोसा जताते हुए अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

तुलसी साहू ने कहा कि बिलाईगढ़ के विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की विशेष पहल पर और डेलिगेशन टीम के निर्णय के अनुसार 57 दिन से चल रही इस हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संघ को इस बात का आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा किया जाएगा।