Home KORBA एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी का पाली में भव्य स्वागत,...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी का पाली में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ जोरदार अभिनंदन, हजारों ग्रामीण जुटे

0
2

Acn18. Com.कोरबा के पाली में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का भव्य स्वागत किया गया। संजू देवी के सम्मान में पाली के शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

संजू देवी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम समेत GGP के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सरपंच और यादव समाज के लोगों ने संजू देवी को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। समारोह में संजू देवी के माता-पिता और उनके सहयोगियों का भी सम्मान किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि संजू देवी की इस उपलब्धि ने न सिर्फ पाली, बल्कि पूरे कोरबा का नाम रोशन किया है। वहीं, संजू देवी ने भी क्षेत्रवासियों के इस प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया।

 

 

error: Content is protected !!