कोरबा जिले के कटघोरा स्थित बिझारा बिजली सब-स्टेशन में कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए लाइन ऑपरेटर से गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया। आंधी-तूफान के बाद बिजली सुधार कार्य के दौरान पहुंचे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की कोशिश भी की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




