Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सक्ती, 121 करोड़ के 38 विकास...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सक्ती, 121 करोड़ के 38 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

0
13

सक्ती। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सक्ती पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री ने करीब 121 करोड़ रुपये की लागत वाले 38 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

2 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर करीब 2 लाख हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कराया। इसके साथ ही 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी भेंट कर गृह प्रवेश कराया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

error: Content is protected !!