Home KORBA पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने, चाकू चलने से एक युवक...

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने, चाकू चलने से एक युवक गंभीर रुप से घायल, बालको पुलिस कर रही मामले की जांच

0
167

Acn18.com/पुरानी रंजिश को लेकर कोरबा के पर्यटन क्षेत्र काॅफी पाईंट में दो गुट आमने सामने हो गए हैं और एक गुट के करीब डेढ दर्जन युवकों ने दसूरे गुट के युवकों के साथ जमकर मारपीट। शराब के नशे में धुत्ता युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

बालको थानांतर्गत काॅफी पाॅइंट में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के गुट आमने सामने हो गए। कार में सवार चार युवकों पर करीब डेढ़ दर्जन युवक टूट पड़े और चाकू,लाठी, डंडे ,हाथ और मुक्का से जमकर मारपीट की। इस दौरान कुशल बघेल नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिससे उसके गले,कंधे और पीठ पर गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने बताया,कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। तात्कालीन समय में समझौता कर लिया गया है लेकिन काॅफी पाईंट में आमना-सामने होने के बाद मारपीट की घटना घट गई। घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद युवक को बालकों के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले की शिकायत बालको पुलिस से की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!