Home KORBA बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर के पहियों के नीचे दबने...

बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर के पहियों के नीचे दबने से चालक की मौत

0
3

IMG 20260702 WA0323 IMG 20260702 WA0321 IMG 20260702 WA0319

वाहन रोकने के प्रयास में फिसला पैर, मौके पर ही गई कोरबा | बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बालको पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास चालक संतोष कुमार खैरवार (47), पिता बहरता खैरवार, ट्रेलर खड़ा कर नीचे उतरा था।

इसी दौरान अचानक ट्रेलर चलने लगी। वाहन को आगे बढ़ता देख चालक उसे रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया।

हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया हैं। जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।