Home KORBA 102 लीटर महुआ शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार,आबकारी विभाग ने ग्राम...

102 लीटर महुआ शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार,आबकारी विभाग ने ग्राम रलिया में की कार्रवाई

0
127

Acn18.com/कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभागीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में छापामार कार्रवाई कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। तीनों महिलाओं के नाम गीता बाई,प्रेमलता व देवनबाई है। जिनके पास से आबकारी विभाग की टीम ने 102 लीटर कच्ची महुआ शराब की जप्त बनाई है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने जेल दाखिल कर दिया है।