Home KORBA कोरबा के फार्म हाउस में चोरों का धावा! CCTV, TV-फ्रिज ही नहीं...

कोरबा के फार्म हाउस में चोरों का धावा! CCTV, TV-फ्रिज ही नहीं 6 डॉग पप्पी भी ले उड़े चोर

0
2

Acn18.Com कोरबा.कोरबा में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। रजगामार चौकी क्षेत्र के ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर CCTV कैमरा, टीवी और फ्रिज जैसे सामान के साथ जर्मन शेफर्ड नस्ल के 6 डॉग पप्पी भी चोरी कर ले गए।

दरअसल, रानी रोड कोरबा निवासी 25 वर्षीय अक्षत शर्मा का ठाकुर रवेला में फार्म हाउस है। बुधवार सुबह ग्रामीण रवि कुमार राठिया ने अक्षत को सूचना दी कि फार्म हाउस में चोरी हुई है। सूचना मिलते ही अक्षत मौके पर पहुंचे, तो फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था.जांच करने पर पता चला कि चोर फार्म हाउस से 6 डॉग पप्पी, CCTV कैमरा, टीवी, फ्रिज, स्माई मशीन, कंबल, लकड़ी काटने के 3 औजार, पलंग, खाना बनाने के बर्तन और कई अन्य सामान ले गए हैं।
इतना ही नहीं, करीब 2.5 किलोमीटर लंबी केबल वायर समेत कई छोटे-बड़े कीमती सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।पीड़ित अक्षत शर्मा के मुताबिक, इससे पहले भी उनके फार्म हाउस से जर्मन शेफर्ड के पप्पी चोरी हो चुके हैं। ऐसे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.अक्षत ने बताया कि वह कोरबा में रहते हैं और रोजाना फार्म हाउस आते-जाते हैं। फार्म हाउस में ऑफिस और एक कमरे में सामान रखा हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर पूरा सामान खंगाल दिया और बड़ी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए।
मामले को लेकर पीड़ित ने रजगामार-ओमपुर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ चोरी हुए सामानों की सूची भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर फार्म हाउस में चोरी करने वाले कौन हैं और 6 डॉग पप्पी समेत लाखों का सामान कहां ले गए? पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर सामान बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।