Home KORBA कोरबा में रिश्तों का कत्ल! घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को...

कोरबा में रिश्तों का कत्ल! घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पाली में सनसनीखेज वारदात

0
6

Acn18. Com.कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। बुधवार तड़के सामने आई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान बंधन कुंवर के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके पति रमेश डोंगरे पर है।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने कथित तौर पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।