भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
दोस्त ने दोस्त को डंडे से मारकर की हत्या
जांजगीर चांपा जिला में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है लोगों की हत्या का मामला कम नहीं हो रहा जो कही न कही पुलिस की नाकामी का सबूत है ।
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तन्नौद में हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां शराब पीने की बात पर हुई बहस देखते हो देखते इतनी बड़ी हो गई कि दोस्त ने ही दोस्त की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी घटना बीती रात की है जहां ग्राम तन्नौद में कुछ लोग तन्नौद से नवागांव 
मुख्य मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे थे जिसे गांव के ही रहने वाले सत्यवान महिपाल के द्वारा सड़क पर शराब पीने से मना किया गया लेकिन शराब पी रहे लोगों में एक उमाशंकर साहू सत्यवान की इस बात से नाराज होकर उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे सत्यवान के पिता मोहन महिपाल द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन बीचबचाव पर आए मोहन को उमाशंकर साहू द्वारा लाठी डंडे से सिर पर जोरदार वार कर दिया जिससे मोहन मौके पर ही बेहोस होकर गिर गया जिसे उसके परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए जहां डॉ. ने जांच उपरांत मोहन महिपाल को मृत घोषित कर दिया।




