Home छत्तीसगढ़ बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से...

बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

0
2

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नाबालिग का शव संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग को रायगढ़ में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। मंगलवार को उसका शव बाथरूम में लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नाबालिग की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही संप्रेक्षण गृह में मौजूद कर्मचारियों और अन्य नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।