कोरबा। शहर के आरपी नगर फेस-1 दशहरा मैदान के पास स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के लिए कल शनिवार 16 मई का दिन बेहद खास है। क्योंकि इस पावन मंदिर की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। ढाई दशक पहले इसी तारीख को भक्ति और श्रद्धा के साथ बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मंदिर की स्थापना हुई थी। तब कामरूप कामाख्या गोवाहाटी-असम के ख्यातिप्राप्त पुरोहित स्व. मुक्ति नाथ झा, सीतामणी मंदिर के रामभक्त स्व. जगन्नाथ महाराज तथा छूरी के महाराज के सानिध्य में बनारस से आए 5 विद्वान पंडितों ने कमान संभाली थी। मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ लगातार 5 दिनों तक चले विशेष पूजा-अनुष्ठान के बाद दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना संपन्न हुई थी।
मंदिर की स्थापना और संचालन में प्रमुख रूप से एसईसीएल के पूर्व सीएमडी महेश कुमार थापर, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, जयसिंह अग्रवाल (पूर्व केबिनेट मंत्री), आईपीएस पी. सुंदरराज (आईजी बस्तर)न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल रायपुर/कोरबा के दिनेश लांबा, पोषक पैले के संचालक राजेश अग्रवाल, ट्रांसपोर्टनगर के दिनेश झा, डॉ. सुबोध थवाईत, डॉ. एस पालीवाल, डॉ. उदय शर्मा (आयुर्वेद), डॉ. आरके पांडेय (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमीता थवाईत, डॉ. अन्नापूर्णा बोडे, गुजराती समाज के प्रेमजी भाई पटेल (रायपुर), भगवान दास (कोरबा), त्रिभुवन चौहान (कोरबा), पवन अग्रवाल (ऑटो सेंटर), नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय (आईएएस), आनंद राठौर (नगर निगम), मिथलेश वर्मा (नगर निगम), सोमनाथ दाहिरे (नगर निगम), मनोज राठौर (एएसआई पुलिस विभाग), अंकुश अग्रवाल (टीपी नगर), स्व. आर.पी. तिवारी, अरुण झा, अशोक तिवारी (अधिवक्ता), अशोक अग्रवाल (बिलासपुर), असीम राय (भिलाई), जीतू पटेल (सीतामढ़ी), सुनील त्रिपाठी (क्रिलोस्कर पंप के इंचार्ज), कुमारी साक्षी (मानिकपुर), पुष्पेंद्र (टीपी नगर), हेमंत देवांगन (कोसा हाउस), शैलेंद्र शुक्ला (एक्स चेयरमैन सीएसईबी), गजेंद्र श्रीवास्तव (एडवोकेट), जयप्रकाश यादव (पुलिस), कमल ज्योति जाहिरे (जनसंपर्क अधिकारी), नागेंद्र श्रीवास (सचिव कोरबा प्रेस क्लब), नौशाद खान (ब्यूरो हेड नवभारत), रवि राठौर (कोरबा), जायसवाल (मां शांति होटल कोरबा), भारत भूषण महंत (आरपीनगर), डीआर राकुंडे (आरपीनगर) तथा वर्षा सोनी की सहभागिता रही। जिससे पिछले 25 वर्षों में यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था का केंद्र बन चुका है। कल सुबह से ही मंदिर में अभिषेक, सुंदरकांड पाठ और विशेष आरती का क्रम चलेगा। श्री नागेश्वर पूरी गोस्वामी व श्री आशुतोष पुरी गोस्वामी मंदिर में पूजा करेंगे। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बनें। हनुमान जी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं।




