Home छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी संघ का बड़ा प्रदर्शन, CHMO पर अभद्रता के आरोप; हटाने...

NHM कर्मचारी संघ का बड़ा प्रदर्शन, CHMO पर अभद्रता के आरोप; हटाने और FIR की मांग

0
4

बेमेतरा। जिले में छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी संघ ने CHMO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में NHM कर्मचारी जय स्तंभ चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने CHMO पर महिला कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि CHMO को तत्काल पद से हटाया जाए और महिला कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता के मामले में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्रवाई की मांग पर अड़े कर्मचारी

NHM कर्मचारी संघ का कहना है कि महिला कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामले में प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारियों ने CHMO के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू किया है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जुटने से जय स्तंभ चौक पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की तैयारी

NHM कर्मचारी संघ ने ऐलान किया है कि जय स्तंभ चौक पर धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक CHMO को हटाने और FIR दर्ज करने की मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की निगाहें आंदोलन पर बनी हुई हैं।