Home KORBA सुराकछार खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ की गई मारपीट,...

सुराकछार खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ की गई मारपीट, शातिर अपराधी व उसका एक अन्य साथी गिरफ्तार

0
193

Acn18.com/कोरबा की बांकीमोंगरा पुलिस ने उस शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने एसईसीएल के सुराकछार भूमिगत कोयला खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। क्षेत्र का कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत जेल से छूटते ही फिर से अपराध की राह पर चल पड़ा। आरोपी अपने साथियों के साथ कोयला चोरी करने खदान में घुसने का प्रयास कर रहा था जिसे सुरक्षाकर्मी ने रोका जिसके कारण उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ घंटो के भीतर ही धरमसिंह राजपूत व उसके एक अन्य साथी को दीपका से गिरफ्तार कर लिया वहीं अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।