Acn18. Com.कोरबा जिले के जगामार स्थित ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने बाबा साहेब के संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ को समाज की जागरूकता का आधार बताया।वहीं सरपंच हरिसिंह राठिया, किशोर रात्रे और विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल ने भी शिक्षा, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जागेश्वर महिलांग ने कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।





