
जिले में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बारूद के मिलने का सिलसिला जारी है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगल से सुरक्षा बलों ने एक IED बरामद की है।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह IED प्लांट कर रखी थी। इलाके में DRG और BSF का संयुक्त सर्च अभियान चल रहा है। इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसकी जांच करने पर IED मिली।
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते IED मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कांकेर जिले के अंदरूनी इलाकों में लगातार नक्सलियों के दफन किए गए हथियार और विस्फोटक बरामद हो रहे हैं। सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है।




