Home छत्तीसगढ़ बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कार में लगा दी आग:देर रात 3 बजे...

बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कार में लगा दी आग:देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और आग लगाकर हो गए फरार

0
186

Acn18.com/दुर्ग में ​​​​​कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो CCTV पर कैद हो गया है। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के मधुबन नगर बोरसी का है। जहां सड़क नंबर 4 में देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस घटना के बाद सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पद्मनाभपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला गया तो उसमें दो लोग आग लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों लड़कों और बाइक के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं गाड़ियों में आग लगने की कई घटनाएं

इससे पहले भी भिलाई नगर थाना क्षेत्र में कई कारों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। जामुल नगर पालिका अध्यक्ष की कार को भी कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। दुर्ग जिले में पिछले 6 महीने का डाटा देखें तो यहां लगभग एक दर्जन से अधिक बाइक और कार में अलग-अलग कारणों से आग लग चुकी है।

तीन दिन पहले जयंती स्टेडियम के पास कार में लगी थी आग
तीन दिन पहले जयंती स्टेडियम के पास एक कार में इसी तरह अचानक आग लग गई थी। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक कार में 2 लोग सवार होकर भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचे। वो लोग कार को खड़ी करके जाने ही वाले थी कि अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई। इस घटना में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!