Home KORBA भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. शादी समारोह से...

भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

0
224

Acn18.com/कोरबा निवासी और भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल बीती अर्धरात्रि को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार को सामने से आ रही एक कार ने जबरदस्त ठोकर मार दिया. केदारनाथ अग्रवाल पत्नी,पोती और ड्राइवर के साथ कटघोरा से एक शादी समारोह में शामिल होने के पश्चात वापस लौट रहे थे. सीएसईबी कॉलोनी दर्री के जूनियर क्लब के पास उनकी कार पहुंची ही थी तभी सामने से एक कार द्रुतगति से आई और अनियंत्रित होकर इनकी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. सुखद संयोग रहा कि केदारनाथ अग्रवाल की गाड़ी के सभी एयर बैग खुल गए और सभी कार सवार के प्राण बच गए. केदारनाथ की पत्नी को मामूली चोट आई थी जिन्हें रात में ही चिकित्सक के पास ले जाया गया था. प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें भी घर जाने दिया गया. दुर्घटना जिस वक्त हुई उससे हुई तेज आवाज के कारण काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को देख लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया कि वह परिवार के साथ सकुशल थे. घटना की सूचना दर्री पुलिस को दे दी गई.