Home KORBA मड़वारानी पुल के पास बेकाबू ब्रेजा का तांडव! 7 से 8 लोगों...

मड़वारानी पुल के पास बेकाबू ब्रेजा का तांडव! 7 से 8 लोगों को मारी टक्कर, महिला-बच्चे भी चपेट में… हादसे के बाद चालक फरार!

0
7

मड़वारानी पुल के पास बेकाबू ब्रेजा का तांडव! 7 से 8 लोगों को मारी टक्कर, महिला-बच्चे भी चपेट में… हादसे के बाद चालक फरार

कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी पुल के समीप तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि मौके पर चीख-पुकार मच गई!

 

बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार क्रमांक CG11BR 2946 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए करीब 7 से 8 लोगों को टक्कर मार दी। चपेट में महिला, पुरुष और बच्चे भी आए हैं। कई लोगों को चोटें आई हैं, वहीं एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया!

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क पर इतनी लापरवाही से वाहन कौन चला रहा था? कई लोगों को टक्कर मारने के बाद फरार चालक कब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहेगा?

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों की नजर फरार चालक की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।

 

 

error: Content is protected !!