Acn18. Comअम्विकापुर। सुरीली आवाज़ को मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा अम्विकापुर में ‘तिनक धिन धा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 23 मई प्रातः 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होटल अलंकार, व्रह्म रोड अम्विकापुर मे आयोजित होगा।
आडीशन प्रक्रिया के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 मई को शाम 5.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक राज मोहनी ऑडिटोरियम मे होगा
फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को , ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹,11,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹7,100 निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त टॉप 15 प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राजेश अग्रवाल पर्यटन,संस्कृति,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री , विशिष्ट मुख्य अतिथी अखिलेश सोनी जी प्रदेश महामंत्री , अध्यक्षता महापौर श्रीमति मंजुषा भगत जी उपस्थित रहेंगे । विशिष्ट अतिथि एवं सहयोगी— श्री हरमिंदर सिंह (सभापति), श्री रन्जय स्वर्णकार जी, श्री मुकेशअग्रवाल जी , आलोक दुवे (पार्षद), लक्ष्मी जयसवाल जी, गजेन्द्र श्रीवास्तव जी, नरेंद्र टूटेजा जी दिलीप धर , प्रमोद चौधरी जी है कार्यक्रम के अंत में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का मंच से सम्मान किया जाएगा।
विशेष सम्माननीय अतिथि एंव सहयोगी आदरणीय वन्दना दत्ता , गजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश जयसवाल, शशी सिन्हा, जयेश वर्मा, बबीता विश्वास, मोनिका भागवत जी है।
निर्णायक दल – वन्दना दत्ता, राजेश जयसवाल, आलोक भट्टाचार्य जी है
आयोजकगण— तरुण कुमार, एडवोकेट शिवनारायण सोनी, शशि पूनम, तनुश्री सोनी ,भट्टाचार्य, सीमा सूदन,डाॅक्टर आलोक भट्टाचार्य, बीरेन्द्र प्रसाद, मन्जुला जोशी, स्वर्णकार, राम भगत अग्रवाल, प्रदीप विश्वास, पूनम सिंह, हेमन्त लालपुरी ,शवाना शेख, संध्या पाठक .
इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं—
98279 28289, 98711 24737, 788 727 8659
इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं—
98279 28289, 98711 24737, 788 727 8659




