Home KORBA हेल्थ सेक्रेट्री द्वारा दी गई गाइडलाइन ली गई वापस ,मीडिया पर अंकुश...

हेल्थ सेक्रेट्री द्वारा दी गई गाइडलाइन ली गई वापस ,मीडिया पर अंकुश लगाने की की गई थी कोशिश ,कोरबा प्रेस क्लब ने भी जताया था विरोध ,प्रेस क्लब अध्यक्ष ने गाइडलाइन वापस लेने का किया स्वागत ,देखिए वीडियो

0
127

स्वास्थ्य सचिव द्वारा प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में मीडिया कर्मियों के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई थी उसे विभाग द्वारा वापस ले लिया गया है। गाइडलाइन का प्रदेश में पत्रकारों ने जमकर विरोध किया था और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नियंत्रण का प्रयास बताया था।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव द्वारा मीडिया के लिए जारी गाइडलाइन के विरोध की खबर जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को मिली उन्होंने गाइडलाइन को वापस लेने का निर्देश दिया स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है यदि आवश्यकता पड़ेगी तो पत्रकारों से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा गाइडलाइन वापस किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के पत्रकारों ने उसका स्वागत किया है। कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि हम सब पत्रकार एक है और इस तरह की किसी भी कोशिश का विरोध करते रहेंगे 1.10 से 2.02

error: Content is protected !!