Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रजगामार चौकी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता चल रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची भव्या जोशी का शव बरामद कर लिया गया है। बच्ची का शव एक स्थानीय पोल्ट्री फार्म के पीछे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए

रजगामार बस्ती निवासी 7 वर्षीय भव्या जोशी घर के पास ही स्थित एक राशन दुकान के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस लगातार बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई थी।
पोल्ट्री फार्म के पीछे मासूम बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और गम का माहौल है।
सूचना मिलते ही रजगामार चौकी और बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर Hangle से गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा




