Home छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पहाड़हंसवाही के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस;...

मनेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पहाड़हंसवाही के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस; ड्राइवर समेत 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

0
5

Acn18.com​मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर आ रही एक यात्री बस पहाड़हंसवाही के पास अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में अब तक चालक सहित 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

​घटनास्थल पर मची चीख-पुकार, राहत-बचाव कार्य तेज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

​220 बिस्तर अस्पताल में भर्ती, एसडीएम पहुंचे जायजा लेने
दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शशिशेखर मिश्रा खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!