Home KORBA भारी वाहनों से राहगीर और रहवासी परेशान, कोरबा जिले के हरदी बाजार...

भारी वाहनों से राहगीर और रहवासी परेशान, कोरबा जिले के हरदी बाजार क्षेत्र से होकर निकलने वाले भारी वाहन से लोग परेशान हैं। गिट्टी रेती से भरे वाहन दुर्घटनाओं को जन्म देते हैं 

0
181

हरदी बाजार मेन रोड बस स्टैंड कॉलेज चौक रेकी चौक से होते हुए गिट्टी और बालू से भरे भारी वाहनो के चलने की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। स्कूल ,कॉलेज अस्पताल ,तहसील कार्यालय सहित अन्य सार्वजनिक दफ्तर व स्थान पर एकत्रित व आने जाने वालों को भारी वाहनों के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

IMG 20250619 WA0018

 

पुलिस प्रशासन को जानकारी है कि कुछ वर्ष पूर्व इस मार्ग पर भारी वाहन चलने से हो रही दुर्घटनाओं के कारण लोग सड़क पर उतर आए थे । इस विरोध प्रदर्शन के कारण ही यहां नो एंट्री लगाई गई थी किंतु भारी वाहनों का कुछ दिनों से आवागमन फिर शुरू हो गया है।गिट्टी और रेती से भरे वाहन गुजरने लगे हैं। हरदी बाजार पुलिस की आंखों के सामने ये वाहन चल रहे हैं लेकिन उनके विरुद्ध कार्रवाई न करना उनकी लापरवाही दर्शाता है। इससे पहले की फिर कोई दुर्घटना हो और लोग सड़क पर उतरकर कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाए पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए