Home Uncategorized कवर्धा में वन्य प्राणियों का आतंक, सियार और तेंदुए के हमले से...

कवर्धा में वन्य प्राणियों का आतंक, सियार और तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल

0
18

Acn18. Com.कबीरधाम जिले में वन्य प्राणियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं सियार तो कहीं तेंदुआ ग्रामीणों को निशाना बना रहा है। छपरी गांव में बाइक सवार ग्रामीण पर सियार ने हमला कर दिया, वहीं लोहारा वन परिक्षेत्र में लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। दूसरी ओर कवर्धा शहर में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत बनी हुई है।

पहली घटना छपरी गांव की है, जहां देर शाम बाइक से जा रहे ग्रामीण पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में उसके हाथों में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़कर जाली में बंद कर दिया।

वहीं दूसरी घटना लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकीपारा गांव के पास जंगल की है। यहां लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। घायल के हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। उसे लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इधर कवर्धा शहर के भीतर तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत है। वन विभाग जाल और पिंजरे के साथ बकरी को चारे के रूप में रखकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही घटनाओं ने वन विभाग की चुनौती बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि लोगों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए विभाग कब तक ठोस कार्रवाई कर पाता है।

error: Content is protected !!