Home Uncategorized 20 दिन से हड़ताल पर पटवारी, अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भी उतरा...

20 दिन से हड़ताल पर पटवारी, अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भी उतरा समर्थन में!Video

0
5

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले में पटवारियों की 20 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का भी समर्थन मिल गया है। चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों के समर्थन में फेडरेशन के पदाधिकारी सड़क पर उतरे और शासन की कार्रवाई के खिलाफ जमकर विरोध जताया।जांजगीर में कर्मचारियों ने निलंबन आदेश की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद कर्मचारी भवन से रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निलंबित पटवारियों की तत्काल बहाली की मांग की गई।पटवारियों की प्रमुख मांगों में पीवी ऐप की तकनीकी खामियां दूर करना, निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई वापस लेना, वेतन विसंगति दूर करना और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देना शामिल है।फेडरेशन ने शासन से दमनात्मक कार्रवाई छोड़कर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं 3 नवंबर को पटवारी संघ और फेडरेशन संयुक्त रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। अब देखना होगा कि कर्मचारियों के बढ़ते विरोध के बीच शासन कब तक हड़ताल खत्म कराने की पहल करता है।

error: Content is protected !!