Acn18. Com.सक्ती जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पोरथा गांव में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक ही बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पोरथा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया है। इनमें एक युवक की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान सहित हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।





