Home Astrology सनरूफ से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की क्रेटा,वायरल वीडियो...

सनरूफ से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की क्रेटा,वायरल वीडियो पर चकरभाठा पुलिस का एक्शन, CG-10-BE-4400 पर मोटर व्हीकल एक्ट में केस, देखिये वीडियो

0
8

Screenshot 2026 06 24 11 04 15 45 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

IMG 20260624 WA0011

 

 

चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार CG-10-BE-4400 को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

मामला रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे का है। यहां एक युवक चलती क्रेटा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

वीडियो संज्ञान में आते ही चकरभाठा थाना पुलिस हरकत में आई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर कार जब्त की गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से न सिर्फ खुद की, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ती है।

 

चकरभाठा थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवाओं से अपील है कि रील और स्टंट के चक्कर में अपनी व दूसरों की जिंदगी दांव पर न लगाएं।