Home KORBA गुरुओं की चरण वंदना की विद्यार्थियों ने ,भारत विकास परिषद ने आयोजित किया...

गुरुओं की चरण वंदना की विद्यार्थियों ने ,भारत विकास परिषद ने आयोजित किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम , देखिए वीडियो

0
7

IMG 20260801 WA0151 IMG 20260801 WA0150 IMG 20260801 WA0152

IMG 20260801 WA0141 IMG 20260801 WA0140

 

भारत विकास परिषद कोरबा और शक्ति स्वरूपा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिटिल स्टेप्स स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का वंदन किया शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीष दिया कि वह खूब प्रगति करें

भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा कोरबा इकाई द्वारा लिटिल स्टेप्स स्कूल मुड़ापार एसइसीएल मैं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह भारतीय परंपरा की अनुरूप अपने गुरुजनों को सदैव सम्मान देते हुए उनसे आशीष लेकर उनके द्वारा दिए गए ज्ञान व संस्कारों को अपने जीवन में धारण करें उद्बोधन के पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षकों की आरती उतार कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. यह ऐसा क्षण था जब विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों की आंखें नम थी. विद्यार्थी सम्मान में शीश नवा रहे थे तो वही शिक्षक विद्यार्थियों के शीश पर हाथ रखकर उन्हें आशीष दे रहे थे इस अवसर पर लिटिल स्टेप्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी धर्मेंद्र कुदेशिया , क्षेत्रीय पदाधिकारी महेश गुप्ता प्रांतीय पदाधिकारी विष्णु शंकर मिश्रा कोरबा मुख्य शाखा अध्यक्ष कमलेश यादव शक्ति स्वरूपा शाखा अध्यक्ष पद्मिनी साहू भारतीय अरोड़ा हेमा शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. स्कूल प्रबंधन द्वारा गुरु वंदना अभिनंदन कार्यक्रम के लिए की गई उत्तम व्यवस्था के लिए परिषद पदाधिकारियो द्वारा उन्हें साधुवाद दिया गया