Home छत्तीसगढ़ 15वें वित्त में अनियमितता का मामला, 7 ग्राम पंचायतों पर FIR के...

15वें वित्त में अनियमितता का मामला, 7 ग्राम पंचायतों पर FIR के निर्देश; जिला पंचायत CEO ने दिए आदेश

0
6

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में 15वें वित्त की राशि में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिला पंचायत CEO मुकेश रावटे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सात ग्राम पंचायतों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सात पंचायतों पर होगी FIR

जिला पंचायत CEO मुकेश रावटे ने जनपद पंचायत गौरेला के CEO को संबंधित ग्राम पंचायतों के खिलाफ नियमानुसार FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिन सात ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई प्रस्तावित है, उनमें—

  • पूटा
  • टीकरखुर्द
  • आमगांव
  • गांगपुर
  • साल्हेघोरी
  • पंडरीपानी
  • खोडरी

शामिल हैं।

15वें वित्त की राशि में अनियमितता का मामला

जानकारी के अनुसार, मामला 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को प्राप्त राशि के उपयोग में कथित अनियमितता से जुड़ा है। जांच के बाद संबंधित पंचायतों में वित्तीय प्रक्रिया और राशि के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे हैं।