Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में आत्महत्या की दो घटनाओं से सनसनी,नाले में पेड़ से लटका...

जांजगीर-चांपा में आत्महत्या की दो घटनाओं से सनसनी,नाले में पेड़ से लटका मिला युवक,10वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी

0
7

Acn18.com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। पहली घटना में नाले के पास पेड़ से 40 वर्षीय युवक का शव लटका मिला, जबकि दूसरी घटना में 10वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगा ली।

पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनारी की है। कांजी नाले के पास पेड़ से फांसी पर लटका युवक का शव मिलने की सूचना कोटवार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोबाइल फोन के आधार पर नंद कुमार वर्मा के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, नंद कुमार 17 सितंबर से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं दूसरी घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा की है। यहां 18 वर्षीय आयुष भारद्वाज ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने नशे की लत से परेशान होने और माता-पिता से माफी मांगने की बात लिखी है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

error: Content is protected !!