Home KORBA यूपीएससी सिविल सर्विस में अभिषेक चतुर्वेदी का चयन. कोरबा निवासी स्वर्गीय जगदीश...

यूपीएससी सिविल सर्विस में अभिषेक चतुर्वेदी का चयन. कोरबा निवासी स्वर्गीय जगदीश पांडे के नाती और अधिवक्ता अखिलेश पांडे के भांजे हैं अभिषेक

0
359

Acn18.com/यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा पास करने वालों में बिलासपुर निवासी अभिषेक चतुर्वेदी भी शामिल हैं जिन्हें 179 वीं रैंक प्राप्त हुई है. अभिषेक उत्तर प्रदेश के बलिया के मूलनिवासी और सारी जिंदगी पुलिस अधिकारी के रूप में कोरबा सहित अखंड मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं देने वाले स्वर्गीय जगदीश पांडे के नाती और वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश पांडे के भांजे हैं. अभिषेक के पिता श्री विनय कुमार चतुर्वेदी बिलासपुर रेल जोन में चीफ कंट्रोलर के पद पर आरूढ़ हैं . माता श्रीमती संगीता चतुर्वेदी ग्रहणी हैं. अभिषेक का परिवार कल्याण बाग राजकिशोर नगर बिलासपुर में निवासरत है . अभिषेक के चयन से पांडे परिवार और इस परिवार के शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है

error: Content is protected !!