Home छत्तीसगढ़ स्कूटी और बाइक में टक्कर, 1 की मौत, छात्रा समेत 2 गंभीर

स्कूटी और बाइक में टक्कर, 1 की मौत, छात्रा समेत 2 गंभीर

0
242

Acn18.com/जांजगीर-पामगढ़ मुख्यमार्ग में आज सुबह 7 बजे भदरा के पास ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा की स्कूटी बाइक से टकरा गई| जिससे बाइक सवार 3 युवक और स्कूटी सवार छात्रा जमीन पर गिर पड़े | घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहां छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया| जबकि दो युवकों का उपचार जारी है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के समीप स्थित मुड़पार निवासी पूर्वा खांडेकर ट्यूशन के लिए स्कूटी से पामगढ़ आ रही थी| वह भदरा पहुंची थी कि सामने से कुटरा निवासी तीन युवक जिसमें सवार सागर कश्यप 20 साल, बजना कश्यप 20 साल और चंद्रमणि कश्यप 22 साल पामगढ़ से कुटरा की ओर जा रहे थे| दोनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई| जिससे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए| घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| जबकि छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है| घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है|

error: Content is protected !!