Home छत्तीसगढ़ 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी,बगल में सोता रहा भाई:काम पर गए...

8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी,बगल में सोता रहा भाई:काम पर गए थे मां-पिता, नींद खुली तो फंदे से लटकती मिली बहन की लाश

0
200

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा है। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी।

परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मानसिक रूप से थी बीमार
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोषी काफी अकेली रहती थी। वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया ये किसी के भी समझ से परे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लव का एंगल भी नहीं आया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए वो पूछताछ कर रही है।
error: Content is protected !!